फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएड कॉलेज और आस्था स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

Krishan Singh Updated Fri, 28 Mar 2025 01:59 PM IST

आस्था वेलफेयर सोसाइटी नाहन के अंतर्गत संचालित डीएड कॉलेज और आस्था स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के मुख्य समन्वयक आशुतोष गुप्ता ने मुख्य अतिथि और उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान डीएड कॉलेज की छात्रा प्रियंका और आस्था स्कूल के छात्र हेमचंद को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के किताब से नवाजा गया। डीएड कॉलेज की छात्र मुस्कान तोमर को बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड दिया गया। इसके अलावा कई तरह के अवार्ड भी विद्यार्थियों को प्रदान किए गए। मंच का संचालन शिवानी गुप्ता ने किया। जबकि डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रुचि कोटिया और आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी विशेष रूप से मौजूद रही। इससे पहले छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके खूब समा बांधा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें