फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन कॉलेज में विद्यार्थियों को दिखाई सरदार वल्लभभाई पटेल की डॉक्यूमेंट्री

अंकेश डोगरा Updated Fri, 31 Oct 2025 05:43 PM IST

डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन किया गया। इसके बाद ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें देश-विदेश से 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रश्नोत्तरी में कतर और आयरलैंड में निवास करने वाले भारतीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। साठ प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र ईमेल द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. देवराज शर्मा, एनएसएस सलाहकार डॉ. विवेक नेगी और नेहरू युवा केंद्र समन्वयक सुरेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें