औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कर्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मेधावी प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य व आईटीआई स्टाफ ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। विधायक ने मेधावी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।