राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में सोमवार को जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें आठ जोन की 308 छात्राएं भाग ले रही हैं। जोकि खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबॉल, योगा, खो खो, कराटे, टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों में दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र बाली ने किया। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का आहवान किया