फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: अजय सोलंकी बोले- निर्माण श्रमिकों का हो ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण

अंकेश डोगरा Updated Tue, 20 May 2025 07:24 PM IST

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से मंगलवार को खंड विकास कार्यालय नाहन में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बोर्ड में पंजीकृत करीब 29 लोगों को पहचान पत्र वितरित किए। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि निर्माण श्रमिकों के उत्थान के लिए सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों का पंंजीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक 17559 श्रमिकों का बोर्ड के तहत पंजीकरण किया गया है। इसमें नाहन विधानसभा क्षेत्र के 4600 लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को पंजीकरण की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। लोग 7876474247 नंबर पर कॉल करके पंजीकरण को लेकर अपने संशयों का समाधान करवा सकते हैं। इसके अलावा उनके कार्यालय में आकर भी पंजीकरण व इससे जड़ी अन्य जानकारियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में करीब 40 लाख रुपये की सहायता ऐसे पंजीकृत श्रमिकों को दी गई है। सोलंकी ने कहा कि शेष 55 लाख रुपये की सहायता राशि भी जल्द ही श्रमिकों के खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। जिला श्रम कल्याण अधिकारी पारितोष तोमर ने शिविर में श्रमिकों को उनके पंजीकरण, छात्रवृत्ति योजना, चिकित्सा सहायता, पेंशन योजना और अन्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा श्रमिकों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी परमजीत ठाकुर, नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, पार्षद राकेश गर्ग, विरेंद्र पासी, रणवीर ठाकुर समेत पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, जीआरएस, तकनीकी सहायक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें