फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: सिरमौर के स्कूलों में 'मेरे शहर के 100 रत्न' छात्रवृत्ति का आयोजन

सिरमौर जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में मंगलवार को मेरे शहर के 100 रत्न छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। क्रैक अकदमी ने प्रदेश सरकार के सौजन्य से यह परीक्षा आयोजित की। जिला में करीब 60 हजार बच्चों ने यह परीक्षा दी। जिले में उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ हिमेंद्र बाली, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर व उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल रीता गुप्ता के निर्देशन में यह परीक्षा आयोजित हुई। सभी बच्चों ने ओएमआर शीट पर यह परीक्षा दी। प्रश्न पत्र में स्कूल के विषयों समेत सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पत्र पूछे गए। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य दूरदराज इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की पहुंच बनाने और प्रतिभावान छात्रों को मौका देना है। हर विधानसभा क्षेत्र के टॉप 100 छात्रों को क्रैक एकेडमी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, हर विधानसभा क्षेत्र के अगले 200 छात्रों को 75 प्रतिशत और उसके बाद के 500 छात्रों को 50 प्रतिशत फीस में छूट मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें