फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन में धूमधाम से मनाया 242वां स्थापना दिवस

Krishan Singh Updated Tue, 29 Apr 2025 12:43 PM IST

जिला सिरमौर के सबसे पुराने स्कूल शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में मंगलवार को 242वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व छात्र एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्यातिथि समेत विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की बदौलत अपने पुराने सहपाठियों और शिक्षकों से मिलने का मौका मिला। उन्होंने अपने छात्र समय के कई संस्मरण भी मंच से साझा किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें