श्री सत्य साईं बाबा के पावन शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर देश की चारों दिशाओं और मध्य में श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्राएं निकाली जा रही है। सिरमौर जिला में यह रथ यात्रा 1 मई को पहुंचेगी। श्री सत्य साईं सेवा समिति सिरमौर के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने यह जानकारी सोमवार को नाहन में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 1 मई को माता बाला सुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर में रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा। यहां पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र वर्मा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे और जहां पूजा अर्चना और भजन के बाद रथ नाहन की ओर प्रस्थान करेगा। उन्होंने बताया कि चौहान का बाग से साईं भजन हाल तक रथ यात्रा के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। यहां श्री सत्य साईं समिति की ओर से प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 मई को रथ यात्रा जमटा होते हुए ददाहू जाएगी। 5 और 6 मई को पांवटा साहिब के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद 7 मई को टिटियाना, 8 मई को शिलाई, 9 मई को रोनहाट से शिमला जिला में प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल में यह रथ तीन चरणों में उपस्थिति देगा। उन्होंने बताया कि श्री सत्य साईं सेवा संगठन की प्रदेश के सभी जिला में 135 समितियां और भजन मंडलियां है।