फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नैनाटिक्कर स्कूल में उपनिदेशक डॉ. मदन लाल का औचक निरीक्षण, खिलाड़ियों की सुविधाओं का लिया जायजा

Ankesh Dogra Updated Tue, 01 Sep 2026 12:01 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैनाटिक्कर में उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मदन लाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को देखा और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। डॉ. मदन लाल ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत भी की। उन्होंने खेल गतिविधियों के दौरान उन्हें मिल रही सुविधाओं, रहने-खाने की व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही खिलाड़ियों की समस्याओं को भी सुना और प्रतियोगिता के संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। इस दौरान उपनिदेशक ने विद्यार्थियों से आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने और परीक्षा की तैयारी के लिए समय-सारिणी बनाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय अभी से विषयवार तैयारी शुरू करनी चाहिए। मेहनत, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान डॉ. मदन लाल ने स्कूल स्टाफ और खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे शिक्षकों के साथ बैठक भी की। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलकूद प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संगीता भट्टी, अशोक चौहान, जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी विजय कुमार सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें