फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ, 32 स्वयंसेवक लेंगे भाग

नाहन(सिरमौर)। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ गुरुवार को प्रधानाचार्य ईश्वरचंद शर्मा ने किया। 27 अक्तूबर तक आयोजित इस शिविर में 32 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना है। शिविर के दौरान स्वयंसेवक विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पौधों की देखभाल, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता अभियानों सहित विभिन्न सामुदायिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके अलावा योग, शारीरिक गतिविधियां, समूह चर्चा, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें