फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन में नशे के खिलाफ गूंजी जागरूकता की आवाज, डीसी और एसपी ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और खासकर युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला मुख्यालय नाहन में बाइक रैली निकाली गई। विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के जरिए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा और पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजरी। इसमें पुलिस जवानों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। बाइक रैली के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाया जा रहा जागरूकता अभियान अब गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। अभियान में युवाओं को विशेष रूप से केंद्र में रखते हुए उन्हें नशे के कारण होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए केवल प्रशासन या पुलिस की भूमिका पर्याप्त नहीं है। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। परिवार, शिक्षण संस्थान और स्थानीय समुदाय मिलकर युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बाइक रैली के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान नशे के खिलाफ अभियान को लगातार आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया। रैली का उद्देश्य केवल शहर तक जागरूकता सीमित रखना नहीं है। प्रशासन की ओर से अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों और युवाओं तक भी नशे से बचाव का संदेश पहुंच सके। कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय शक्ति सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें