फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: चंबा मैदान में दमखम दिखा रहे संस्कृत महाविद्यालय के खिलाड़ी

गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को चंबा मैदान में शुरू हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन से ही छात्र-छात्राओं में खेलों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान छात्र और छात्रा खिलाड़ी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। चंबा मैदान में खिलाड़ी जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय खेल स्पर्धाओं के लिए किया जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा साबित करने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर है। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। खेलों के प्रति उनकी रुचि और प्रतिस्पर्धा की भावना मैदान में साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें