फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: दुर्गाष्टमी पर जयकारों से गूंजे मंदिर, ददाहू और रेणुकाजी में उमड़े श्रद्धालु

दुर्गाष्टमी का पर्व रविवार को ददाहू, रेणुकाजी तीर्थ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल रही। भक्तों ने मां दुर्गा को हलवा-पूरी, चने, फल और पंचमेवा का भोग लगाया। साथ ही कन्या पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर मां के जयकारे गूंजते रहे और महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मां का गुणगान किया। दुर्गाष्टमी पर मां रेणुका मंदिर, गायत्री मंदिर, धारटीधार स्थित ला माता मंदिर, सैनधार के मनसा माता मंदिर और ददाहू के दुर्गा माता मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर मां के दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। वहीं, रेणुकाजी स्थित निर्वाण आश्रम में आयोजित सप्तचंडी महायज्ञ में अष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा का आह्वान और स्तुति की गई। आयोजकों के अनुसार, मंगलवार को पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें