फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: एनएच-5 से मंगलाड खड्ड में गिरी कार, किन्नौर के दो युवकों की मौत; एक सप्ताह बाद चला हादसे का पता

पुलिस थाना रामपुर के तहत मंगलाड खड्ड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक एर्टिगा कार राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा 9 सितंबर को हुआ था, लेकिन कार के काफी नीचे खाई में गिरने के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। मंगलवार को लापता युवकों की तलाश के दौरान दुर्घटना का पता चला। प्राप्त जानकारी के अनुसार किन्नौर के रिकांगपिओ थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक एर्टिगा कार नंबर टी0826एचपी5290के में सवार होकर रामपुर की ओर गए थे। इसके बाद 9 सितंबर से दोनों का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। परिजनों और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह तलाश अभियान के दौरान कार मंगलाड खड्ड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। जांच में सामने आया कि वाहन एनएच-5 से नीचे गहरी खाई में जा गिरा था। कार में सवार दोनों युवक मृत अवस्था में पाए गए। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय अरविंद्र नेगी, पुत्र अनिल कुमार, निवासी पोवारी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर और 22 वर्षीय प्रशांत गंधर्व, पुत्र मनोहर लाल, निवासी पोवारी, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। दोनों युवक तंगलिंग क्षेत्र से संबंधित बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खाई काफी गहरी होने के कारण दोनों शवों को बाहर निकालने में कठिनाई आ रही है। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी एनडीआरएफ की मदद मांगी है। पुलिस और एनडीआरएफ के जवान दुर्घटनास्थल से शवों को सड़क तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल ले जाया जाएगा। स्थानीय स्तर पर यह हादसा इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि कार के खाई में गिरने के बाद तुरंत किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। दोनों युवकों के लापता होने के बाद तलाश शुरू की गई और करीब सात दिन बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पता चला। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद ही मामले में आगे की जानकारी सामने आ सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें