फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी: आईटीआई देलठ में दीक्षांत समारोह, प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाणपत्र

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) देलठ में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक कौशल के महत्व से अवगत करवाते हुए मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उमा दत्त शर्मा मुख्य अतिथि और कैलाश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा डाकघर देलठ के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य करतार जी और योगराज राणा ने भी समारोह में शिरकत की। संस्थान के प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और दीक्षांत समारोह के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान प्रशिक्षण सत्र 2024-25 के कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) ट्रेड और 2024-26 के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, करतार ठाकुर, हर्ष कुमार, सचिल, दीपक कुमार, पवन दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें