फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंत्री जगत नेगी ने किया विपणन यार्ड के उन्नयन कार्य और बास्केटबॉल कोर्ट टापरी का उद्घाटन

Krishan Singh Updated Thu, 13 Mar 2025 06:07 PM IST

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार जनजातीय जिला किन्नौर के टापरी में 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि से निर्मित विपणन यार्ड के उन्नयन व बास्केटबॉल कोर्ट टापरी का उद्घाटन किया। राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों एवं बागवानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा किन्नौर में बागवानी को नए आयाम देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में घरद्वार के निकट विपणन यार्ड स्थापित किए जा रहे हैं ताकि लघु सीमांत किसानों एवं बागवानों को लाभ मिल सके और उनकी आय में वृद्धि हो सके। इस दौरान राजस्व मंत्री ने स्थानीय महिला मंडल को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 15 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इससे पूर्व एपीएमसी शिमला-किन्नौर के निदेशक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा एपीएमसी विपणन यार्ड टापरी को सुदृढ़ बनाने का आग्रह किया। एपीएमसी शिमला-किन्नौर-मंडी के अध्यक्षत देवानंद वर्मा ने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर के किसानों-बागवानों के उत्थान के लिए मंडी समिति निरंतर कार्य कर रही है तथा इस दिशा में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी सदैव तत्पर रहते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें