निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में रामपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची में त्रुटियां, मतदाता पंजीकरण में पारदर्शिता, प्रवासी श्रमिकों के लिए मतदान का अधिकार, एनआरआई को मतदान का अधिकार, हाशिये पर माैजूद समूहों को शामिल करना, जन सांख्यिकीय डेटा में त्रुटि आदि मतदाता सूची से संबंधित मुद्दों पर चर्चा किया गया । चुनाव का संचालन के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का उपयोग, निष्पक्ष और नैतिक प्रचार और चुनाव पर निगरानी बारे भी विचार-विमर्श किया गया। मतदान प्रक्रिया में व्यापक सुधार लाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार दिए।