फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: कुमसू मंदिर में 30 अक्तूबर से होगा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन

भड़ावली पंचायत के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर न्यास कमेटी की ओर से आयोजित इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंदिर कमेटी के अनुसार, कथा का वाचन भागवत भूषण महेंद्र मोहन शर्मा करेंगे। इस धार्मिक आयोजन में संगीत शिक्षक ईशान शर्मा और जितेंद्र शर्मा भी सहयोग करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके बाद शाम 4:15 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। रविवार को मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। कमेटी ने कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपीं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि इष्ट देवता साहिब के आदेशानुसार इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ आसपास के इलाकों से भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें