फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: कश्टा मेले में महिलाओं ने की पारंपरिक वेशभूषा में देवनाटी

अंकेश डोगरा Updated Mon, 10 Nov 2025 10:44 PM IST

आनी पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय कश्टा मेला सोमवार को पारंपरिक उमंग और सांस्कृतिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले के अंतिम दिन ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में देवनाटी की, जिसने पूरे माहौल को सांस्कृतिक सौंदर्य से भर दिया। देवी परंपरा के अनुसार ऐसी नाटी प्रसन्नता का प्रतीक मानी जाती है और विश्वास है कि इससे माता क्षेत्रवासियों को खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। पारंपरिक धुनों और वाद्ययंत्रों की तान पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नाटी का आनंद लिया। दर्शकों ने इसे न केवल मनोरंजन का माध्यम बताया, बल्कि अपनी विरासत और लोक परंपराओं के संरक्षण का जीवंत संदेश भी माना। मेला कमेटी के प्रधान पूर्ण ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन कई मायनों में विशेष रहा। छह साल के बाद देहुरी क्षेत्र की माता पछला का कश्टा आगमन हुआ है। कश्टा गांव माता का मायका माना जाता है। माता के लाव-लश्कर से श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ भव्य स्वागत किया। हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें