फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रामपुर की टीम बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रही ऑल ओवर चैंपियन

अंकेश डोगरा Updated Mon, 10 Nov 2025 05:13 PM IST

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष पर महाविद्यालय रामपुर में तीन दिवसीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल बतौर मुख्यातिथि और डीएफओ रामपुर गुरु हर्ष सिंह विशेष अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रामपुर की टीम ऑल ओवर चैंपियन रही। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आठ टीम के 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एलीट पुरुष 50 किलो में अक्षित ने स्वर्ण पदक, श्याम लाल ने रजत पदक, विशाल और मनजीत ने कांस्य पदक जीता। 55 किलोग्राम में अंकुश ने स्वर्ण, नकुल ने रजत, निखिल चंदेल और मंगत राम ने कांस्य पदक हासिल किया। यूथ पुरुष वर्ग 55 किलोग्राम में चंद्रमोहन ने स्वर्ण, गुलशन ने रजत, ध्रुव और विवेकानंद ने कांस्य पदक, 60 किलोग्राम में यज्ञ देव ने स्वर्ण, हर्षित ने रजत, राघव ने कांस्य पदक, 70 किलोग्राम में आरुष वीर सिंह ने स्वर्ण पदक, यशराज ने रजत पदक, आर्य और अंकित ने कांस्य पदक, 75 किलोग्राम में सौरभ ने स्वर्ण और अर्पित ने रजत पदक हासिल किया। छात्र वर्ग जूनियर 44 किलोग्राम में प्रशांत ने स्वर्ण, अरमान भंडारी ने रजत पदक, आयुष और भार्गव शर्मा ने कांस्य, 60 किलोग्राम वर्ग में सूर्यांश ने स्वर्ण, वंशित ने रजत, सौरव और शौर्य कांस्य पदक, 65 किलोग्राम वर्ग में नीरज वर्मा ने स्वर्ण, सारेव ठाकुर ने रजत, चिराग वर्मा और अंशुल ठाकुर ने कांस्य पदक, 70 किलो वर्ग में चिराग स्वर्ण, सक्षम रजत, आयुष और रौनक ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर महिला वर्ग 57 किलो वर्ग में प्रेरणा गौतम ने स्वर्ण पदक, वानी को रजत पदक, शगुन और अनायता ने कांस्य पदक, 44 वर्ग में मुस्कान ने स्वर्ण, हिमानगी ने रजत पदक, 50 किलोग्राम वर्ग में योगिता स्वर्ण, सरिष्टी रजत पदक, अंजिल और स्तुति को कांस्य, 70 किलोग्राम वर्ग में चेष्टा को स्वर्ण, राशु को रजत पदक, 42 किलोग्राम वर्ग में वृषिटि स्वर्ण पदक, अलीशिबा रजत पदक, गुंजन और अंशिका को कांस्य पदक, 63 किलो वर्ग में जान्हवी स्वर्ण, महक रजत और रोही ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बॉक्सिंग रिंग पर छत लगाने के निर्देश दिए। बच्चों को खेल के महत्व बारे जागरूक किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें