फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: वॉलीबॉल में हाइलेंडर और बास्केटबॉल में पालमपुर ने जीते मुकाबले, कोटगढ़ में खेल प्रतियोगिता शुरू

जमींदार क्लब कोटगढ़ (जेडसीके) की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता का रविवार को भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता सुदेश कुमार सैनी ने किया। 27 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कैरम और शतरंज सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और आपसी भाईचारे के साथ सामुदायिक एकता को मजबूत करना है। पहले दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए जोर लगाया। प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल का मुकाबला एमडीएससी मतियाना और हाइलेंडर के बीच खेला गया। इसमें हाइलेंडर की टीम ने जीत हासिल की। वहीं, बास्केटबॉल में मैंगो मस्ती पालमपुर ने एमएससीसी मतियाना को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। शतरंज प्रतियोगिता में वमन ने संजीव मेहता को शिकस्त दी। कैरम डबल मुकाबले में सौरव की टीम ने अनूप की टीम को मात दी। बैडमिंटन एकल वर्ग में दक्ष शर्मा ने अरनव कैंथला को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सुदेश कुमार सैनी का क्लब पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने स्वागत किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष रचित भैक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जमींदार क्लब की ओर से विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। वॉलीबॉल में विजेता टीम को 35 हजार रुपये और उपविजेता को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। बास्केटबॉल में प्रथम पुरस्कार 40 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये रखा गया है। बैडमिंटन एकल वर्ग में विजेता को सात हजार और उपविजेता को तीन हजार रुपये मिलेंगे। युगल वर्ग में प्रथम पुरस्कार 10 हजार और द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है। कैरम और शतरंज में भी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इन खेलों के विभिन्न वर्गों में प्रथम पुरस्कार पांच से छह हजार रुपये तक और द्वितीय पुरस्कार 2,500 रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, सचिव विद्या चंद, कोषाध्यक्ष संदीप सेन और दीपक कौशल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें