फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रामपुर के वार्ड नंबर चार में चलाया स्वच्छता अभियान, रास्तों को किया साफ

रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 में गुरुवार को स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने रास्तों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन के संदेश को लोगों तक पहुंचाना और स्वच्छ वातावरण के प्रति लोगों की जिम्मेदारी को बढ़ावा देना रहा। कहा कि रामपुर में स्वच्छ शहर और समृद्ध शहर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम से पहले ही क्षेत्र के सभी वार्डों में सफाई अभियान चला रहे है। अभियान के दौरान रास्तों पर फैले कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अपने घरों और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें और गीले, सूखे कचरे को उचित स्थान पर ही डालें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें