फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद और उठान का संकट गहराया, मंडियों में 2.50 लाख मीट्रिक टन आवक

Fri, 09 Oct 2026 06:29 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

जिले की अनाज मंडियों में धान की भारी आवक के बीच खरीद और उठान का संकट गहरा गया है। मंडियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। अब तक मंडियों में लगभग 2.50 लाख मीट्रिक टन (एमटी) धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से केवल एक लाख एमटी की खरीद ही हो पाई है। सबसे बदतर स्थिति उठान की है, जहाँ महज 25 हजार एमटी धान ही गोदामों तक पहुँचाया जा सका है। किसान कर्मबीर ग्योंग कृष्ण दयोरा ने आरोप लगाया कि पिछले तीन-चार दिनों से खुले आसमान के नीचे मंडियों में डेरा डाले हुए हैं। मंडियों में पीआर धान की सरकारी खरीद सुचारू रूप से नहीं की जा रही है। बार-बार मिलर्स और प्रशासन के दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर धीमी रफ्तार ने अन्नदाता की कमर तोड़ दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें