फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: युवतियों को बांटीं सिलाई मशीनें, स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की दिखाई राह

Krishan Singh Updated Mon, 09 Jun 2025 05:32 PM IST

अनुवर्ती कार्यक्रम योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र लाभार्थियों को आजीविका के लिए सिलाई मशीन व उपकरण-औजार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उपमंडल पधर के तहसील कल्याण कार्यालय के माध्यम से अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की 12 महिलाओं को योजना के तहत हाल ही में सिलाई मशीनें बांटी गईं। इसमें प्रति सिलाई मशीन पर 1800 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। गांव कथोग निवासी युवती सोनिया और बथेरी क्षेत्र निवासी उपासना ने बताया कि उन्हें तहसील कल्याण कार्यालय में अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीनें प्रदान की गई हैं। इससे अब वह घर में ही सिलाई-कढ़ाई का कार्य कर सकती हैं और अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगी। वहीं सेरी गांव के गुलाब सिंह ने बताया कि उनकी बेटी कृष्णा कुमारी को भी सिलाई मशीन प्राप्त हुई है। तहसील कल्याण अधिकारी पधर, चंदन वीर सिंह ने बताया कि पात्र महिलाओं को 12 सिलाई मशीनें बांटने पर प्रति सिलाई मशीन 1800 रुपये की दर से कुल 21,600 रुपये का उपदान लाभार्थी महिलाओं को प्रदान किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें