फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: खड़ीहार पंचायत के नौ गांवों पेयजल संकट, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल की खड़ीहार पंचायत के नौ गांवों में पानी के संकट पर पंचायत प्रतिनिधियों ने जलशक्ति विभाग के विरूद्ध मोर्चा खोलते हुए सोमवार को लघु सचिवालय को घेरा। छांब, ठारा, बगड़याण, मोल, चंगेहड, आमगलू, रास और हरिजन बस्ती, डोल, कनोग के लगभग 1500 पेयजल उपभोक्ताओं को जून माह में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम की भी चेतावनी दी है। सोमवार को जलशक्ति विभाग से खफा होकर खड़ीहार पंचायत के प्रधान मनोहर सिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के प्रधान केसी ठाकुर, उप प्रधान मस्त राम की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम मनीश चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बीते दो दशकों से पानी का संकट झेल रहे नौ गांवों के लगभग 1500 उपभोक्ताओं को प्राकृतिक स्त्रोत से पानी की आपूर्ति होती है, उसमें पानी सूख जाने से उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ग्रामीण दिलीप सिंह, हुकम चंदेल ने बताया कि बरसात के मौसम में पेयजल पाइप लाइनें भी बह जाने से पानी की आपूर्ति ठप हो जाती है। उन्होंने पेयजल स्त्रोत की स्वच्छता पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाकर पानी की गुणवता पर भी रोष जताया। उधर, जलशक्ति विभाग लडभड़ोल सब डिविजन के सहायक अभियंता देशबंधु ने कहा कि वह पेयजल उपभोक्ताओं की समस्या का स्थायी समाधान कर जल्द राहत पहुंचाएंगे। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने कहा कि खड़ीहार पंचायत में पानी के संकट को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सौंपा है, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए जलशक्ति विभाग को सौंपा जा रहा है। ताकि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें