फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगिंद्रनगर में कारगिल विजय दिवस पर बलिदानियों को किया नमन, एसडीएम ने दिलाई शपथ

Krishan Singh Updated Sat, 26 Jul 2025 12:24 PM IST

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में वीर बलिदानियों को नमन किया गया। एसडीएम मनीश चौधरी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। इस मौके पर एसडीएम ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 26 वर्ष पूर्व देश के सैकड़ों वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका यह बलिदान देश के लोगों को हमेशा प्रेरित व गौरवान्वित करता रहेगा। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि हम कारगिल युद्ध के उन वीर शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की अखंडता व सम्मान की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें