बलदवाड़ा उपमंडल के आसपास निवासी पूर्व सैनिकों ने शनिवार को संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) शाखा बलद्वाडा के बैनर तले एक शांतिपूर्वक रैली का आयोजन किया और पूर्व सैनिकों ने पहलगाम में हुई 28 सैलानियों की बर्बरता पूर्वक उग्रवादियों की ओर से की गई हत्या के विरोध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को तहसीलदार बलदवाड़ा के माध्यम से सख्त कार्रवाई के लिए ज्ञापन भी भेजे गए । इस रैली में कैप्टन जगदीश वर्मा, कैप्टन करतार सिंह गुलेरिया, कैप्टन प्रकाश चंद, लेफ्टिनेंट(इंडियन नेवी) जगन्नाथ, सूबेदार कुलदीप सिंह, चीफ पेट्टी ऑफिसर विद्यासागर, हवलदार जगत ठाकुर, नायक मोहन सिंह हवलदार जयराम शर्मा, नायक बसंत सिंह तथा कई अन्य पूर्व सैनिकों ने भाग लिया ।