फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर बोले- जिस देश में रोटी के भी लाले पड़े हैं, पानी बंद होने के बाद जो होगा, वह पाकिस्तान भी जानता है

Krishan Singh Updated Sat, 26 Apr 2025 03:57 PM IST

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर के प्रवास पर आए हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को पाकिस्तान की कायराना करतूत बताया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने आतंकी हमले निंदा की और कहा कि भारत इसका जवाब जल्द ही देने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। उन्होने एक सवाल के जवाब में कहा सिंधु जल संधि से पाकिस्तान की कमर और टूटने वाली है। क्योंकि इस संधि के खत्म होने के बाद पाकिस्तान पानी को भी तरसने वाला है। उन्होंने कहा कि तीन-तीन युद्व पाकिस्तान को सबक सिखा चुका है लेकिन हर बार अपनी ही गलत हरकतों का खामियाजा पाकिस्तान भुगतता है। उन्होंने कहा कि जिस देश में रोटी के लिए भी लाले पड़े हुए हैं, पानी बंद होने के बाद जो होगा वह तो पाकिस्तान भी जानता है । उन्होंने कहा कि इसके कायराना हरकत का जवाब भारत देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज भारत में सबसे पड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरी है। भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। इन 10 सालों में संविधान के साथ भारत हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है। सीएम सुक्खू पर पहलगाम हमले पर झारखंड के मंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि इस मौके पर मैं कोई अनापशनाप बयानबाजी नहीं करना चाहूंगा। बयान देने वाले को बोलने से पहले अपनी मर्यादा और भाषा का ध्यान रखना चाहिए। पूर्व कांग्रेस सरकार की गलतियों को ठीक करते हुए भारत ने समान नागरिकता के बाद ,धारा- 370 के साथ 35 ए को हटाने के साथ ट्रिपल तलाक के कानून पास करके हर नागरिक को सम्मान दिया है। इस मौके पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल सहित संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष हीरा लाल उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें