फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर: ग्रांम पंचायत धलारा पंचायत के ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के आदेश

धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की ग्रांम पंचायत के ग्रामीणों की शिकायत के बाद संबंधित मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिलने के बाद खंड विकास अधिकारी धर्मपुर सौरभ ठाकुर ने मामले की जांच का जिम्मा कनिष्ठ अभियंता को सौंपा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बीडीओ धर्मपुर सौरभ ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कनिष्ठ अभियंता को मौके पर जाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की पड़ताल की जाएगी और तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद अब जांच रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि जांच के माध्यम से मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों का आरोप है की उन्हें मनरेगा में मजदूरी 170 मिली है जबकि कार्य ज्यादा लिया गया है उसके अनुसार दिहाड़ी मिलनी चाहिए। मनरेगा मजदूरों में सत्या देवी, सुमन देवी, रेखा देवी, द्रुमती देवी, अनिता देवी, तारा देवी, मीरा देवी, गीता देवी, मायां देवी, पुष्पलता, लीला देवी, गीता देवी, चंपा देवी, अलका देवी, कमलेश कुमारी, वीना देवी, उषा देवी, अनिता देवी, बलवंत मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें