सराज घाटी के शिकारी देवी मंदिर जाने के लिए श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां जाम की वजह से गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं। श्रद्धालु महेश्वर सिंह ने बताया कि मंदिर जाने के लिए लोग काफी परेशान हो रहे हैं। सड़क पर इतनी गाड़ियां हैं और धूल उड़ी रही है जिसकी वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यहां पर ट्रैफिक और सड़क सुविधा के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या पेश न आए।