फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सतलुज पर बने झूला पुल व पांच किमी की चढ़ाई चढ़कर मगान पहुंची पोलिंग पार्टी

अंकेश डोगरा Updated Fri, 31 May 2024 09:02 PM IST

करसोग हलके के दुर्गम मतदान केंद्र मगान तक कई कठिन बाधाओं को पार करते पोलिंग पार्टी सुरक्षित पहुंच गई है। इस केंद्र तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को जान जोखिम में डालकर उफनती सतलुज नदी पर लोगों द्वारा बनाए गए झूले से पार करना पड़ा। मंडी जिला की सीमा को लांघते हुए शिमला जिला की सीमा से होकर पोलिंग टीमें शुक्रवार शाम को इस दुर्गम मतदान केंद्र तक पहुंची। पोलिंग पार्टी के अलावा झूला पुल से ही ईवीएम व वीवीपैट अन्य सामग्री भेजी गई। पोलिंग पार्टी शामिल कर्मचारियों को सड़क से करीब पांच किलोमीटर सफर करना पड़ा। उबड़खाबड़ व पथरीले रास्तों से पहाड़ नापते हुए पोलिंग पार्टी सुरक्षित तरीके से दुर्गम केंद्र में पहुंची और अपने सुरक्षित होने की सूचना भी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें