फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: भूमि की बेदखली के खिलाफ 29 अप्रैल को बालीचौकी में होगा प्रदर्शन

Krishan Singh Updated Sat, 26 Apr 2025 01:23 PM IST

हिमाचल प्रदेश सेब उत्पादक संघ थाची, खलवाहन, बागी वनवास इकाई की बैठक अध्यक्ष ओमचंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भूमि से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। भूमि की बेदखली के खिलाफ 29 अप्रैल को बालीचौकी में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। सेब उत्पादक संघ ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र एफआरए को लागू करते हुए लोगों की भूमि को नियमित किया जाए। इसके साथ सेब उत्पादक संघ लोकल कमेटी ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र प्रदेश सरकार बालीचौकी क्षेत्र में कम से कम पांच सेब एकत्रीकरण केंद्र थाटा, बालीचौकी, पंजाई, थाची, गाड़ागुशैणी में खोले। क्षेत्र में बागवानों के पिछले चार-पांच वर्षों से व्यापारियों के पास फंसे पैसों की अदायगी शीघ्र करवाई जाए। सब्जी मंडियों में सब्जी के नाम पर गैर कानूनी काट को बंद किया जाए। उद्यान विभाग में शीघ्र दवाइयां की उचित व्यवस्था की जाए। बैठक में राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा सहित यदुनंदन राय, खेम सिंह, लाल सिंह, रूपचंद, ओम प्रकाश, प्रिंस ठाकुर, मानसिंह, लाल सिंह ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें