जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू जरड़ में जिले के सभी खंडों निरमंड, आनी, बंजार, सैंज, कुल्लू-एक, कुल्लू दो और नग्गर के 28 अध्यापकों ने प्री प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के गुर सीखे। प्री प्राइमरी की जिला समन्वयक कविता गुलेरिया की अगुवाई में यह कार्यशाला कारवाई गई। पांच दिवसीय प्री प्राइमरी प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने सभी अध्यापकों से प्रतिस्पर्धा के इस युग में शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया। तभी एक बच्चे के सर्वांगीण विकास की कल्पना कर सकते हैं। उन्होंने पाठशाला के साथ समाज के साथ भी मैत्रीपूर्ण वार्ता करके इस स्तर के बच्चे को पाठशाला तक लाने और उसका सुनहरा भविष्य बनाने के लिए बेहतर प्रयास करने की अपील की है। इस मौके पर हितेंद्र साहसी, पुरुषोत्तम ठाकुर भी उपस्थित रहे।