देव संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट कुल्लू के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने जिला कारदार संघ की कार्यप्रणाली पर सवाल करते हुए कहा कि है कि अध्यक्ष बने फिरते दोत राम ठाकुर का कार्यकाल 2024 में पूरा हो चुका है लेकिन वह गैरकानूनी तरीके से अपने आप को अध्यक्ष की कुर्सी पर बने हुए हैं। साथ में उन्होंने आरोप लगाया है कि तथाकथित संघ देवी-देवताओं के पंजीकरण को लेकर वाज-उल-अर्ज का हवाला दे रहे हैं। इसमें नाम दर्ज होगा, वही देवता ही संघ में दर्ज होंगे। इस पर उन्होंने कहा है कि जिला में वाज-उल-अर्ज क आधार पर सरकारी रिकार्ड में 289 देवी-देवता दर्ज है, लेकिन कारदार संघ में 471 देवी देवता के कारदार पंजीकृत है। ऐसे में उन्होंने अब उपायुक्त कुल्लू के साथ कारदार संघ को निशाने पर लिया है कि दोनों पक्ष बताएं कि देवी-देवताओं का सही आंकड़ा क्या है। उन्होंने कहा कि 182 देवी-देवताओं का अंतर कहां से आया। उन्होंने जिला कारदार संघ में पदाधिकारी बने हुए कई लोगों की कारदारी को लेकर भी प्रश्चचिन्ह खड़ा किया है।