फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: 15 मील में 55 युवाओं ने किया रक्तदान

मनाली विधानसभा क्षेत्र के 15 मील में यंग वेलफेयर क्लब बड़ाग्रां-बिहाल, रक्त कोष कुल्लू और निफा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। यह क्लब द्वारा आयोजित पहला रक्तदान शिविर था। इससे पहले क्लब पौधरोपण सहित अन्य सामाजिक गतिविधियां करता रहा है। क्लब के अध्यक्ष सारांश बौद्ध ने बताया कि शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिविर में जिला परिषद सदस्य जिंदू देवी मुख्यातिथि और रीमन सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें