फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: सामाजिक संस्था टीम सहभागिता ने पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

अंकेश डोगरा Updated Sun, 10 Aug 2025 12:46 PM IST

कुल्लू जिले की सामाजिक संस्था टीम सहभागिता ने पौधरोपण अभियान चलाया। सामाजिक दायित्व को निभाते हुए संस्था के सदस्यों ने रविवार को स्वेच्छा से पौधरोपण किया और लोगों को पेड़-पौधे के महत्व के बारे में जागरूक किया। यह पौधरोपण अभियान जिला मुख्यालय के साथ लगते सारी बीट के रामशिला क्षेत्र में चलाया। गौर रहे कि यह क्षेत्र आगजनी के मामलों में अति संवेदनशील है और हर साल इस क्षेत्र में आग लगने के कारण वन संपदा को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में इस क्षेत्र को हराभरा बनाए रखने के लिए संस्था ने पौधरोपण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें