फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली की कल्पना ने 17 साल के पेड़ को बांधी राखी, बचपन में लगाया था पाैधा

Krishan Singh Updated Sat, 09 Aug 2025 02:14 PM IST

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली की बेटी कल्पना ठाकुर ने हर साल की तरह अलेउ बिहाल में 17 साल के देवदार के पेड़ को राखी बांधी। कल्पना ने इस पेड़ को लगाया गया था। तब से वह इस पेड़ को अपना भाई मानकर राखी भी बांधती है। शनिवार को राखी बांधने के तय समय के बाद कल्पना ठाकुर अपने पर्यावरणविद् एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पिता किशन ठाकुर के साथ अलेउ बिहाल पहुंचीं और पूजा-अर्चना के बाद देवदार के पेड़ को राखी बांधी। इसके बाद उन्होंने इसी जगह पर रक्षाबंधन के अवसर पर पौधरोपण भी किया। मूलरूप से जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मूलिंग गांव की रहने वाली पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर ने तीन साल की उम्र में अलेउ बिहाल में देवदार का पौधा लगाया। तब से वह इस पेड़ को भाई मानकर राखी बांधती हैं। वह इसकी देखभाल भी करती हैं। इस अवसर पर कल्पना ने कहा कि सभी पर्यावरण की रक्षा करें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। पर्यावरण संतुलन के लिए यह अति आवश्यक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें