फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 19 कर्मचारी तैनात

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दमकल विभाग की टीमें मेला स्थल की निगरानी कर रही हैं, ताकि आगजनी की किसी भी घटना पर तुरंत काबू पाया जा सके और जानमाल के नुकसान को रोका जा सके। इसके लिए मेला स्थल पर दो दमकल वाहन और 19 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दमकल विभाग की ओर से रोजाना पूर्वाह्न और अपराह्न में मॉक अभ्यास किया जा रहा है। इस दौरान दमकल वाहन और कर्मचारी मेला स्थल के प्रत्येक निकास द्वार से गुजरकर आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में दुकानों, अस्थायी शिविरों और अन्य प्रतिष्ठानों में आगजनी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए दो दमकल वाहन और 19 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, दमकल विभाग की टीमें दो शिफ्टों में रोजाना मॉक अभ्यास कर रही हैं, ताकि उत्सव के दौरान आग की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें