फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा: मनाली जाने के लिए सरवरी, बंजार के लिए ढालपुर से मिलेंगी बसें

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के आयोजन को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों के संचालन स्थलों में भी परिवर्तन किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूटों पर जाने वाली बसों के लिए निर्धारित स्थान तय किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत पर्यटन नगरी मनाली, बिजली महादेव और भेखली क्षेत्र के लिए बसें कुल्लू के अंतरराज्यीय बस अड्डे सरवरी से संचालित की जाएंगी। वहीं, औट, बंजार, सैंज और पाहनाला जाने वाली बसों का संचालन ढालपुर में बनाए गए अस्थायी बस अड्डे से किया जाएगा। एचआरटीसी के इंस्पेक्टर रतन ने बताया कि दशहरा उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ढालपुर में अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। यहां से भुंतर और पाहनाला की ओर जाने वाली बसों को रवाना किया जाएगा। बसों के संचालन स्थलों में बदलाव के कारण यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपने गंतव्य के अनुसार बस अड्डे की जानकारी लेनी चाहिए, ताकि उन्हें बस पकड़ने में परेशानी न हो। दशहरा उत्सव के दौरान शहर में भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें