हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी में शनिवार को सशस्त्र सीमा बल का 62वां स्थापना दिवस समारोह हुआ। एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दाैरान भव्य परेड भी हुई। 2006 बैच के एसएसबी कमांडेंट संजीव कुमार ने परेड का नेतृत्व कियर। उनके साथ 2012 बैच की सहायक कमांडेंट नैंसी सिंगला भी शामिल रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली नाटी, उत्तराखंड का छोलिया नृत्य और नेपाल-भारत सीमा का थारू नृत्य भी हुआ। इस दाैरान एसएसबी के 59 उप महानिरीक्षक, सहायक कमाडेंट, निरीक्षक, उप निरीक्षक और मुख्य आरक्षियों को सम्मान दिया गया। इन्हें वीरता पदक, राष्ट्रपति वीरता पदक और राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया। दिवंगत मुख्य आरक्षी रवि शर्मा की धर्मपत्नी रजनी शर्मा को वीरता पदक से सम्मानित किया गया। एसएसबी के नवनिर्मित भवनों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। स्मारिका का विमोचन भी हुआ।