फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मांगों को लेकर किसान सभा के साथ राजा का तालाब में 19 को गरजेंगे पौंग विस्थापित

Krishan Singh Updated Thu, 18 Dec 2025 04:17 PM IST

हिमाचल किसान सभा पौंग विस्थापितों के साथ 19 जनवरी को राहत एवं पुनर्वास कार्यालय राजा का तालाब में प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी राज्य अध्यक्ष हिमाचल किसान सभा डाॅ. कुलदीप सिंह तनवर ने राजा का तालाब में गुरुवार को आयोजित हुई बैठक के दौरान दी। प्रदर्शन माकपा नेता एवं किसान सभा के प्रदेश सचिव राकेश सिंघा व कियान सभा के राज्य अध्यक्ष की अगुवाई में किया जाएगा। इस दौरान कमेटी का भी विस्तार किया। इसमें काफी संख्या में पौंग बांध विस्थापित शामिल हुए। इस मौके पर पौंग बांध विस्थापित की सर्वप्रथम चार पांच गांवों की मिलाकर एक इकाई गठित करने, फिर ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और फिर प्रदेश स्तर पर विस्तार करने की चर्चा हुई। कुलदीप सिंह तनवर ने कहा कि लंबे अरसे से पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे विभिन्न संगठनों से समन्वय बिठाकर संघर्ष को प्रदेश सरकार, फिर राजस्थान सरकार और उसके बाद केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। ऐसे 4370 परिवार आज भी स्थायी निवास के लिए न्याय की तलाश में हैं। जबकि कई पौंग बांध विस्थापितों को राजस्थान में भूमि के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इन्हीं सब समस्याओं के लिए 19 जनवरी को राजा का तालाब स्थित राहत एवं पुनर्वास कार्यालय में हल्ला बोल प्रदर्शन के साथ आंदोलन की नींव रखी जाएगी। इस मौके पर राज्य उपाध्यक्ष हिमाचल किसान सभा खुशहाल भारद्वाज व शौकीनी कपूर, सदस्य जय शिव, जिला कांगड़ा सचिव सतपाल सिंह, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, सदस्य डॉ. अशोक सोमल, पीड़ित पौंग बांध विस्थापित, समन्वयक कैप्टन अनिल कुमार, सरदार प्रेम सिंह मलकियत सिंह,अशोक कुमार, अश्वनी कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें