फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धनेड में वार्ड नंबर दो आंगनबाड़ी केंद्र पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, जानें पूरा मामला

Krishan Singh Updated Sat, 07 Sep 2024 05:41 PM IST

हमीरपुर जिले के धनेड़ आंगनबाड़ी केंद्र एक में अन्य वार्ड से आंगनबाड़ी वर्कर की नियुक्ति करने के विरोध में ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला जड़ दिया है। मामले में धनेड़ पंचायत में आंगनबाड़ी वर्कर की नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। जानकारी के अनुसार धनेड़ में वार्ड नंबर दो में आंगनबाड़ी केंद्र एक में कर्मचारी की नियुक्ति कहीं और होने पर पद रिक्त हो गया था लेकिन विभाग के द्वारा नादौन से एक महिला को इस आंगनबाड़ी केंद्र में शिफ्ट कर दिया है। इसका गांव के लोग का विरोध जिता रहे हैं। वहीं गुस्साएं लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला भी जड़ दिया। वहीं तीन दिनों से सीडीपीओ विभाग के द्वारा भी कर्मचारी भेज कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया है लेकिन ग्रामीण नहीं मान रहे है और अपनी बात पर अड़े हुए हैं।मौके पर मौजूद बाल विकास परियोजना वृत पर्यवेक्षक तिलक सिंह ने बताया कि 5 अगस्त को धनेड में कार्यरत आंगनबाडी केंद्र में वर्कर की नियुक्ति भाषा अध्यापक के तौर पर हो गई है और पद रिक्त हो गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें