श्री गणपति बप्पा मोरिया कमेटी हमीरपुर के द्वारा 13वां गणपति उत्सव बड़ी ही धूमधाम से हमीरपुर में मनाया जा रहा है। शिव मंदिर परिसर में दोपहर के समय पूरे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणपति उत्सव का आगाज किया गया है। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को भी भव्य तरीके से सजाया गया। वहीं गणपति उत्सव के शुभारंभ अवसर पर हमीरपुर बाजार में भी गणपति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में भक्तजनों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पूरा हमीरपुर शहर गणपति बप्पा मोरिया के भजनों से गूंज उठा। कमेटी प्रधान सौरभ सोनी ने बताया कि श्री गणपति बप्पा मोरिया कमेटी हमीरपुर के द्वारा 13वां गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।