राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में गुरुवा को नारा लेखन, दीपक सजावट, पर्यावरण अनुकूल दिवाली अधारित रंगोली तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन नशा मुक्ति अभियान, ईको क्लब, रोवर्स एवं रेंजर्स, रेड रिबन क्लब और भूगोल विभाग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर ने की। नशा मुक्ति अभियान स्लोगन लेखन में प्रियंका प्रथम, काजल द्वितीय और सिमरन तीसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में स्वीटी, पलक और कनिका की रंगोली प्रथम रही। प्रदूषण मुक्त दिवाली पोस्टर में उर्वशी प्रथम, इप्शिता द्वितीय, सौंदर्य तृतीय स्थान पर रहीं। दीप सजावट प्रतियोगिता में पलक प्रथम, रितु द्वितीय और वर्तिका तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रो. कमल चौधरी, डॉ. जितेंद्र ठाकुर, डॉ. सुमन शर्मा, प्रो. प्रमोज शर्मा, डॉ. सपना राणा, प्रो. राजीव कुमार, डॉ. उमा देवी आदि उपस्थित रहे।