फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऊना के ठेकेदारों ने राशि न जारी होने पर जताया रोष

अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 May 2025 07:01 PM IST

प्रदेश सरकार द्वारा जल शक्ति विभाग व लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों के बिलों का भुगतान न किए जाने पर ऊना के ठेकेदारों ने रोष व्यक्त किया है। बुधवार को सर्किट हाऊस ऊना में कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ऊना ने प्रधान अशोक ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें आगामी रणनीति अख्तियार की गई। बैठक में सभी ठेकेदारों ने सरकार द्वारा उनके मुक्कम किए गए विकास कार्यो की पेमेंट न किए जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया। प्रधान अशोक ठाकुर, ओपी धीमान, राजेश मोदगिल, नवीन कुमार, प्रेमपाल शय, विकास शर्मा, योगराज, राजीव मनन सहित अन्य ठेकेदारों ने कहा कि सरकार द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यो को ठेकेदार ही धरातल पर उतारते है। लेकिन बहुत ही दुख की बात है कि सरकार ठेकेदारों द्वारा पूरे किए जा चुके विकास कार्यो की पेमेंट नहीं कर रही है। सरकार लगातार ठेकेदारों को आश्वासन दे रही है, लेकिन उनके खातों में अभी तक कोई भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार पिछले लंबे समय से अपनी पेंडिंग पेमेंट्स मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पेमेंट्स न मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई ठेकेदारों ने बैंक से लोन लेकर निर्माण सामग्री, लेबर, मशीनरी आदि पर खर्च किए हैं। ठेकेदारों ने कहा कि कई ठेकेदार कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। ठेकेदारों ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसे हालात देखने को मिल रहे है कि ठेकेदारों को अपनी पेमेंट के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी पेमेंटस न की गई तो उन्हें कड़े संघर्ष के लिए सडक़ों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें