फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: प्राथमिक चिकित्सालय कुठेड़ा में शरारती तत्वों ने तोड़े खिड़कियों पर लगे शीशे

प्राथमिक चिकित्सालय कुठेड़ा में शरारती तत्वों ने भवन की खिड़कियों पर लगे शीशे को तोड़ने का मामला सामने आया है। प्राथमिक चिकित्सालय के मुख्य गेट के साथ लगती खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए है सुबह जैसे ही कर्मचारियों ने चिकित्सालय में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं और खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचा है। बता दे कि पिछले 1 साल से पीएचसी सेंटर में शराब के तत्वों के द्वारा बार-बार खिड़कियों के शीशे को तोड़ा जा रहा है कई बार इन खिड़कियों की रिपेयर भी करवाई जा चुकी है और हजारों रुपए मरम्मत के लिए खर्च किए जा चुके हैं फिर भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। बुधवार दोपहर 12 बजे पीएचसी सेंटर के डॉक्टर रिया ने बताया कि पिछले 1 साल से शीशे तोड़ने की शरारती लोग काम कर रहे हैं और उसके बारे में कई बार ग्राम पंचायत कुठेरा को भी शिकायत दी गई है उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही ₹20000 खर्च करके नए शीशे लगे गए थे लेकिन फिर से शरारती तत्वों के द्वारा चीजों को तोड़ा गया है। डॉक्टर रिया ने लोगों से भी अपील की है कि यह सरकारी संपत्ति है और इसकी देखभाल सभी को मिलकर करनी है और अगर फिर भी शरारती तब तक नहीं मानते हैं तो पुलिस में शिकायत की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें