फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कपिलेश बने बाबा बालकनाथ मॉडल स्कूल चकमोह पीटीए के प्रधान

Krishan Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 05:01 PM IST

विश्वप्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ न्यास की ओर से संचालित बाबा बालकनाथ मॉडल स्कूल, चकमोह में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित अभिभावकों की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया व विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में दीपक कपिलेश को कमेटी अध्यक्ष, रेखा रानी को उपाध्यक्ष व रोशन लाल को मुख्य सलाहकार चुना। नवगठित पीटीए में संजीव कुमार, सुनील देव, सतीश चौधरी, नरेश कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, अनुपम द्विवेदी, लीला कुमारी पठानिया, धीरज लाल, सुशील कुमार और धनी राम सहित अन्य सदस्यों को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए। बैठक के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, कक्षा-वार बैठकों के नियमित आयोजन, पठन-पाठन गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने, गणितीय दक्षताओं को मजबूत करने, भाषा विकास को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें