औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में वीरवार को 35वीं राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर जिला परिषद वार्ड अमलैहड़ के सदस्य रविंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने 12 जिलों से आए हुए प्रतिभागियों से मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने अपनी ओर से संस्थान को 14,100 रुपये और प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को फल खरीदने के लिए पांच हजार रुपये की राशि दान की। संस्थान के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, ऊंचीकूद, लंबीकूद, भाला फेंक सहित अन्य खेलों का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन के तीन मैच हुए। अधिक गर्मी के चलते दोपहर को केवल बैंडमिंटन के मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में मंडी ने बिलासपुर को हराया, दूसरे में चंबा ने सिरमौर और तीसरे मुकाबले में शिमला ने किन्नौर को हराया। देर शाम तक अन्य खेलों के मुकाबले चलते रहे। प्रतियोगिता में मार्च पास्ट में शिमला ने प्रथम व हमीरपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।इस मौके पर बलजीत सिंह संधू, सूरज परमार, अनिल पटियाल, रजनीश सिंह, सुभाष चंद शर्मा,राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।