फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर महिला ने जेई को मारा थप्पड़

सुभाष चंद्र Updated Wed, 02 Sep 2026 06:06 PM IST

हमीरपुर। पुलिस चौकी भोटा के तहत उझान पटेरा में दुकान में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और एक महिला के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला ने बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता (जेई) को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब महिला और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान महिला की ओर से जेई को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर जेई ने भोटा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं बिजली बोर्ड हमीरपुर के एसई आशीष कपूर ने बताया कि सरकारी कर्मचारी को काम से रोकना गलत है। पुलिस को भी मामले में आगामी कार्रवाई के लिए कहा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें