जिला राइफल एसोसिएशन हमीरपुर की ओर से दो दिवसीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हमीरपुर में किया जा रहा है। चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल, 50 मीटर स्टैंडर्ड राइफल और 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें काफी संख्या में शूटिंग के प्रतिभागी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। पीएम श्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में 12 वर्ष से अधिक आयु के लड़के और लड़कियां शूटिंग स्पर्धा में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।राइफल शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। विजेता प्रतिभागी हमीरपुर की तरफ से प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।